उत्तर प्रदेश
meerut news meerut weather meerut weather news Weather changed on the second day of fog | मेरठ में बुधवार रात रही सबसे सर्द: कोहरे के चलते बदला मौसम, स्मॉग के चलते प्रदूषण भी बना हुआ – Meerut News

मेरठ में कोहरे के चलते मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार रात को सबसे ज्यादा ठंड का अहसास रहा। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के तापमान में भी कमी आई है। जिसके चलते ठंड बढ़ने लगी है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।
.
स्मॉग से बढ़ रहा प्रदूषण, गुरुवार को रहा 256 एक्यूआई
शहर में स्मॉग से हवा प्रदूषित हो रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बुधवार को जहां शहर का एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया था वहीं, गुरुवार को 256 एक्यूआई दर्ज किया गया।
पल्लवपवुरम एरिया रहा सबसे प्रदूषित
गुरुवार को मेरठ में पल्लवपुरम इलाके की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई 348 पहुंच गया।
एरिया वाइज शहर में एक्यूआई
पल्लवपुरम 348
ईव्ज चौराहा 342 बेगमपुल 341
मेडिकल 337
तेजगढ़ी चौराहा 321
बिजली बंबा चौराहा 320
दिल्ली रोड 320