उत्तर प्रदेश

Things could not be resolved between the two parties in Maharashtra, 9 candidates are also struggling in Maharashtra | अखिलेश ने झारखंड की 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारे: कांग्रेस ने नहीं दी सीटें; 4 राज्यों में सपा को इंडी गठबंधन में नहीं मिली एक भी सीट – Uttar Pradesh News

सपा को महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी इंडिया गठबंधन के साथियों ने झटका दिया। इंडिया गठबंधन ने सपा को सीटें देने से इंकार के बाद अखिलेश ने झारखंड में 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा नेताओं का कहना है कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड म

.

सपा ने झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए 11, दूसरे चरण के लिए 10 उम्मीदवार उतारे हैं। जिन सीटों पर सपा ने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें-गढ़वा, बरही, मनिका, हुसैनाबाद, भनवाथपुर, छतरपुर, विश्रामपुर, जमशेदपुर, बरकट्ठा, बड़कागांव, कांके, पाकुड़, महेशपुर, जरमुंडी, राजमहल, बोरयो, सारठ, जमुआ, निरसा, टुंडी और बाघमारा हैं।

4 राज्यों के चुनाव में सपा को नहीं मिली एक भी सीट लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी और इंडिया गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी सपा को महाराष्ट्र और झारखंड में सीटें न मिलना गठबंधन के तौर पर सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

सपा को उम्मीद थी कि महाराष्ट्र जहां उसके दो विधायक हैं, वहां कम से कम गठबंधन के तहत सीटें जरूर मिलेंगी। लेकिन उसे यहां भी खाली हाथ रहना पड़ा। महाराष्ट्र में सपा ने 12 सीटों की मांग की थी। वहीं, हरियाणा में भी सपा चाहती थी, उसे सीट मिले, लेकिन कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं दी थी।

हालांकि, हरियाणा में सपा ने चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन जम्मू कश्मीर में 20 प्रत्याशी उतारे थे। जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।

झारखंड में कांग्रेस को अपने खाते से देनी पड़ी राजद को सीटें झारखंड में कांग्रेस के नेताओं से गठबंधन के लिए बात करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के नेता व्यास गौड़ को सौंपी गई थी। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ-साथ राजद का गठबंधन था। कांग्रेस का कहना था कि उसे अपने कोटे की सीटों में से राजद को सीटें देनी पड़ी हैं। इसलिए वह सपा को सीट नहीं दे सकती। इसके बाद सपा ने यहां अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button