उत्तर प्रदेश

Bullets fired in Gorakhpur over dancing on DJ | गोरखपुर में DJ पर डांस को लेकर चली गोली: एक युवक के पैर में लगी गोली, विवाद करने वाले 4 अरेस्ट – Gorakhpur News

गोरखपुर के तिवारीपुर के माधोपुर इलाके में दिवाली की रात उस समय सनसनी फैल गई जब लक्ष्मी प्रतिमा के सामने डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। महेंद्र पासवान नामक युवक डीजे की धुन पर नाच रहा था, तभी चार स्थानीय युवकों ने गाना बदलने को लेकर झगड़ा श

.

विवाद इतना बढ़ा कि चारों ने महेंद्र से मारपीट की और फिर आनंद साहनी नाम के युवक ने अवैध पिस्टल निकालकर गोली चला दी। महेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी, और वह वहीं नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़ा।

खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद खून से लथपथ महेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

महेंद्र के पिता, गिरिश चंद पासवान, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान आरोपी युवक उनके बेटे पर ललकारने लगे और जान से मारने की धमकी दी। अचानक आनंद ने पिस्टल निकालकर बेटे पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों – आनंद साहनी, अनुराग उर्फ रोनित रावत, साहिल कन्नौजिया उर्फ भोले भक्त, और प्रिंस साहनी को शनिवार को माधोपुर के संत रविदास स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

तिवारीपुर पुलिस के CO ओंकार दत्त तिवारी ने बताया घायल के युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में कुछ युवकों पर पहले से कई केस दर्ज हैं। सभी आपस में पूर्व परिचित हैं। किसी बात को लेकर इनके बीच कहा सुनी हो गई थी, तभी एक युवक ने अवैध पिस्टल से गोली चलाई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button