Traders are having a great time on this two day Dhanteras | दो दिन के धनतेरस पर व्यापारियों की बल्ले-बल्ले: आगरा में आज भी हो रही है धनतेरस की खरीददारी, गाड़ियों की डिलीवरी के लिए शोरूम तैयार – Agra News

बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते लोग
आगरा में दीपावली को लेकर संशय के बीच व्यापारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। लोगों ने धनतेरस भी दो दिन मनाया है। मंगलवार को धनतेरस मनाने के बाद आज भी धनतेरस मनाया जा रहा है। मंगलवार को व्यापारियों और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों ने धनतेरस मनाया तो आज
.
आज भी होगी गाड़ियों की डिलीवरी एनआरएल हुंडई सिद्धांत अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार को जितनी गाड़ियों की डिलीवरी हुई, उतनी ही गाड़ियों की डिलीवरी बुधवार को भी हो रही है। आज चार किया गाड़ियों की डिलीवरी है। उनका कहना है कि हमारे लिए दो दिन का धनतेरस फायदेमंद साबित हो रहा है। आराम से डिलीवरी कर पा रहे हैं। मारूति के सेल्स मैनेजर राकेश कुमार का कहना है कि धनतेरस को दिन है। मंगलवार को 100 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। 100 गाड़ियों की डिलीवरी बुधवार को होगी। सीएनजी की गाड़ियां अभी होल्ड पर हैं। वो तीन-चार महीने की एडवांस बुकिंग चल रही है।
आज भी होगी सोने की खरीदारी तनिष्क के संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बुधवार को आई है। आज वो खरीददारी करने आएंगे। हम दो दिन के त्योहार से खुश हैं। अनुराग ने बताया कि उनके यहां से एक ग्राहक ने 22 लाख का छत्राणी सेट लेकर गया है। इसके अलावा नेकलेस, चेन और ईयररिंग्स की काफी डिमांड रही है।
सजा हुआ है बर्तनों का बाजार बुधवार सुबह से ही बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। लोग आज भी बर्तनों की खरीददारी करने निकले हैं। स्टील, कांसा, तांबा को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मंगलवार को शहर भर की बर्तनों की दुकानों पर लगभग 30 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इतना ही कारोबार आज होने की उम्मीद है।