A bus full of policemen overturned in Ballia | बलिया में पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी: बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 29 जवान घायल, त्योहार ड्यूटी के लिए रोहतास से सीवान जा रहे थे – Ballia News

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर पेट्रोल पंप के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 29 जवान घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। जहां
.
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18 वीं बटालियन की E कंपनी के जवान शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली, छठ के लिए रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान बिहार के लिए जा रहे थी। इसी बीच बैरिया के चांद दीयर पेट्रोल पंप के समीप करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
जिससे 29 जवान घायल हो गए है। जिसमें से 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरषा बैरिया में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया- सभी जवानों की स्थिति सामान्य है।


खबर अपडेट की जा रही है।