Sangini Ekta Milan celebrated the festival of lights | संगिनी एकता मिलन ने मनाया दीपोत्सव: रैंपवॉक किया और इनाम भी जीते, जोड़ी नंबर वन के डांस ने मचाया धमाल – Meerut News

मेरठ में दीपावली उत्सव प्रारंभ हो चुके हैं। शहर की महिलाएं सामूहिक रूप से दीवाली समारोह का आयोजन कर रही हैं। शनिवार को संगिनी एकता मिलन की तरफ से दीपावली समारोह मनाया गया। सभी महिलाओं ने मिलकर नृत्य किया और गीत गाए। साथ ही तंबोला भी खेला। जेएस एकेडमी
.
करवाचौथ क्वीन का हुआ चयन
कृष्णा गर्ग, ज्योत्सना गुर्जर पूर्व पार्षद, ममता मांगलिक, अनीता मित्तल, पूर्णिमा अग्रवाल, राजे भारद्वाज, विद्या गर्ग ने मिलकर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य आकर्षण करवाचौथ क्वीन का चुनाव रहा। इसमें नेहा खत्री विजेता बनी। रनरअप का खिताब अग्रीजा शर्मा ने जीता। सुपरहिट जोड़ी डांस में सभी ने खूब डांस किया। जोड़ी डांस की विजेता लता और रेखा की जोड़ी बनी। दूसरे स्थान पर अमिता अस्थाना और गीता रहीं। तीसरी विजेता कुलीय गगुन रहीं। थाली सजाओ प्रतियो गता में रेनू गुप्ता विनर बनीं और रनरअप कुमुद रहीं। सभी ने बंपर तंबोला खेला। ममता मांगलिक, अनीता मित्तल व पूर्व पार्षद ज्योत्सना गुर्जर ने सहयोग दिया।