उत्तर प्रदेश

Ravana’s effigy was burnt in Vrindavan | वृंदावन में हुआ रावण के पुतला का दहन: रामलीला महोत्सव के 11 वें दिन हुआ रावण वध लीला का मंचन,जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ पंडाल – Mathura News

वृंदावन में चल रही रामलीला के दौरान रावण वध की लीला का मंचन करते राम और लक्ष्मण के स्वरूप

मथुरा के वृंदावन में चल रही श्री रामलीला महोत्सव के 11 वें दिन रावण वध लीला का मंचन किया गया। रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा स्थित मैदान पर जैसे ही भगवान राम ने रावण के तीर मारा पूरा मैदान भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान 50 फीट ऊं

.

असत्य पर सत्य की विजय का मनाया उत्सव

श्री रामलीला महोत्सव में ग्यारहवें दिन असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव मनाया गया। दर्शकों से खचाखच भरे बड़ा बगीचा मैदान में राम रावण युद्ध रोमांचकारी मंचन के बाद रावण पुतला दहन किया गया। जिससे पूरा मैदान सियापति रामचंद्र के जयकारों से गूंज उठा। रावण वध लीला से पूर्व मंच पर कुंभकरण,मेघनाथ और अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया।

राम रावण युद्ध के दौरान संवाद का मंचन

एक घंटे तक चला राम रावण की सेना में युद्ध

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित त्रयोदश दिवसीय रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को भगवान राम का अपनी वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई के प्रसंग के बाद मैदान में युद्ध की दुंदुभी बजने लगी तो कलाकारों के साथ मौजूद दर्शकों की नसों में भी रोमांच दौड़ने लगा। भगवान राम और लंकाधिपति रावण की सेनाओं के बीच युद्ध जीतने की जोर आजमाइश का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। लगभग एक घंटे तक वीर रस से सराबोर संवाद के बाद भगवान राम ने जैसे ही अपने धनुष की प्रत्यंचा खींचकर तीर चलाया। जय श्री राम का गगन भेदी उदघोष होने लगा।

राम और रावण की सेना में एक घंटे तक युद्ध का मंचन किया गया

राम और रावण की सेना में एक घंटे तक युद्ध का मंचन किया गया

50 फीट के रावण के पुतला का हुआ दहन

लीला के दौरान प्रभु राम ने जैसे ही रावण की नाभि कुंड में बाण मारा रावण धरती पर गिर पड़ा और राम राम कहते हुए प्राण त्याग दिए। रावण मृत्य की ओर चला उधर रावण के विशालकाय 50 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। जिसकी आतिशबाजी से दर्शक रोमांचित हो गए। इससे पहले बड़ा रास मंडल के महंत लाड़ली शरण महाराज द्वारा श्री राम दरबार का पूजन का शुभारंभ किया गया।

धूं धूं कर जलता रावण का पुतला

धूं धूं कर जलता रावण का पुतला

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता अनिरुधाचार्य महाराज,अध्यक्ष आलोक बंसल, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, भीमसेन अग्रवाल, अलौकिक शर्मा, अनिल गौतम, आनंद गुप्ता, अजय अग्रवाल,शुभम अग्रवाल,सुभाष गौड़,धर्मेंद्र गौतम,विनीत शर्मा,वैभव अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,पम्मी शर्मा,ऋतिक अग्रवाल,अजय अग्रवाल मूर्ति वाले आदि मौजूद रहे।

लीला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

लीला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button