उत्तर प्रदेश

BSP made Dr. Pahal Singh its candidate | बसपा ने डॉ पहल सिंह को बनाया प्रत्याशी: अलीगढ़ की खैर विधानसभा के लिए शुक्रवार को करेंगे नामांकन, पदाधिकारियों ने भरा जीत का दम – Aligarh News

अलीगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने डॉ पहल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है और उन्हें पार्टी की टिकट दी है। जिसके बाद अलीगढ़ में उनका स्वागत किया गया।

.

बसपा के जिलाध्यक्ष मोरध्वज कुशवाहा ने बताया कि डॉ पहल सिंह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही समाज के लोगों के साथ उनकी पकड़ भी काफी बेहतर है। इन्ही खूबियो को देखते हुए बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम ने उन्हें पार्टी की टिकट दी है और खैर उप चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।

खैर से जीत का भरा दम

बसपा से टिकट की घोषणा के बाद जहां एक ओर पार्टी के पदाधिकारी डॉ पहल सिंह को बधाई देने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर उन्होंने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता अब सत्ताधारी दलों की सारी सच्चाई जान चुकी है और इसका परिणाम लोगों को उप चुनाव में देखने को मिलेगा। खैर से बसपा चुनाव जीतने जा रही है।

पार्टी के लोगों ने बताया कि बसपा प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन करेंगे। इस दौरान बसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, पूर्व एमएलसी नौशाद अली, आगरा मंडल प्रभारी सूरज सिंह, अलीगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, विजेन्द्र सिंह विक्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, गजराज सिंह विमल, हरेन्द्र सिंह केपी सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष बसपा मोरध्वज कुशवाहा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button