उत्तर प्रदेश

Newly married woman’s body found hanging from a noose | नव विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव: अलीगढ़ के लोधा में 8 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए हत्या का आरोप – Aligarh News

महिला के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोंट के निशान मिले हैं। जिसके कारण मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव अकरावत में एक नव विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके पक्ष क

.

महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर सभी का बुरा हाल हो गया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का अरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल के लोग आए दिन दहेज की मांग करते थे और मारपीट करते थे। अब उन्होंने दहेज के लिए ही उनकी बेटी की हत्या कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

8 महीने पहले हुई थी शादी

गांव कसूमी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी चचेरी बहन निशा की शादी 8 महीने पहले लोधा के गांव अकरावत निवासी आलोक कुमार के साथ हुई थी। आलोक प्राइवेट नौकरी करता था और शादी में मिले दहेज से परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे।

शादी के बाद से ही ससुराल के लोग नकदी और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह नव विवाहित के साथ मारपीट भी करते थे। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि अब आरोपियों ने उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया है। महिला के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान भी हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसके साथ पहले मारपीट की गर्इ है।

ससुराल के लोग हुए फरार

मायके पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

सीओ गभाना रंजन शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button