उत्तर प्रदेश

Kanpur Nagar Nigam, Kanpur News Today, Kanpur News Hindi, Kanpur | बाजारों में सुधरेगी सड़कों की सेहत: कोपरगंज, दालमंडी, नौघड़ा कपड़ा बाजार समेत कई इलाकों की 4 करोड़ से बनेंगी सड़कें – Kanpur News

बारिश के बाद शहर की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है।

नगर निगम शहर की पुरानी बाजारों में जलभराव, खराब सड़कों और टूटी नालियों की समस्या ठीक करने जा रहा है। कोपरगंज, दालमंडी, नौघड़ा कपड़ा बाजार, धनकुट्टी समेत कई बाजारों में नगर निगम निधि से कार्य होंगे।

.

मंगलवार को इसके लिये करीब 4.12 करोड़ रुपये से 54 कामों के लिये निविदा डाली जाएगी। नगर निगम मुख्य अभियंता के अनुसार जल्द ही कामों को शुरू करा दिया जायेगा।

विभागों को जारी किये जा रहे नोटिस शहर में विकास कार्यों को शुरू करा दिया गया है। सबसे पहले नगर निगम खराब सड़कों को भर रहा है। विभाग लगभग सड़कों पर पैचवर्क कर चुका है। जिन सड़कों पर पाइप लाइनें फटी हैं या फिर केस्को व अन्य विभागों ने बिना अनुमति खोदकर सड़कें डाल दी हैं, उनको नगर निगम अभियंत्रण विभाग नोटिसें जारी कर रहा है।

शहरों की सड़कों की मरम्मत नगर निगम शुरू करने जा रहा है।

54 विकास कार्य जल्द होंगे शुरू इस बीच नगर निगम शहर के सभी जोन में अलग-अलग 54 कार्य कराने जा रहा है। इसमें सड़क निर्माण कार्य, पैचवर्क, नाली निर्माण, सीवर समस्या को दूर करने संबंधी कार्य होना है।

जोन-1 में कोपरगंज चौराहे से न्यू हमराज तक नाली का निर्माण होना है। यहां नाली न होने की वजह से जलभराव हो रहा है इससे व्यापारियों व स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है।

सीवर भराव की समस्या से लोग परेशान इसी तरह दालमंडी में नाली निर्माण व सीसी सड़क का निर्माण होना है। यहां आरा मशीन वाली सड़क खराब है। नौघड़ा कपड़ा बाजा सुतरखाना और धनकुट्टी में जलनिकासी की समस्या है जिसके बीच व्यापारियों को समस्या हो रही है।

इसके अतिरिक्त विजय नगर धोबीघाट से मलिन बस्ती तक सीवर लाइन डालने का कार्य होगा यहां सीवर भराव की समस्या से लोग परेशान हैं।

इन इलाकों में भी शुरू होंगे कार्य सुरमा मंदिर के पास भारत माता स्थल का सुधार, जामे मस्जिद होते हुये तकिया पार्क तक गली का सुधार कार्य, कोयला नगर में सड़क व नाली सुधार, संजीव नगर वार्ड 31 में गली और नाली का सुधार कार्य, रूमा में सड़क व नाली का निर्माण, नरपत नगर, मंगला विहार समेत अन्य जगह विकास कार्य होना है।

नगर निगम मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि मंगलवार को लगभग सवा 4 करोड़ रुपये के टेंडर कॉल किये गये हैं। बाजारों के साथ ही अन्य वार्डों में विकास कार्य शुरू होंगे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button