उत्तर प्रदेश

up, prayagraj, Occupied a house worth Rs 1.50 crore and sent to jail | 1.50 करोड़ का मकान कब्जाया, जेल भिजवाया: प्रयागराज में नैनी सेंट्रल जेल में बंद दंपत्ति ने सुपरिटेंडेंट के जरिये दर्ज कराया केस – Prayagraj (Allahabad) News

नैनी सेंट्रल जेल से पत्नी-पत्नी की एक कहानी सामने आई है। जेल सुपरिटेंडेंट को दी गई तहरीर में पति-पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में फर्जी तरीके से भिजवाया गया। असल में एक शख्स उनके डेढ़ करोड़ के मकान को कब्जा करने की साजिश रख रहा था। पहले मकान खरीदन

.

बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम अल्लापुर के रहने वाले अनुज कुमार पाल की यह पूरी कहानी है। अनूप ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसे व्यवसाय के लिए रुपये की जरूरत थी। इसलिए अपना मकान बेचने का मन बनाया। इस पर अशोक कुमार पाल किदवई नगर अल्लापुर व संदीप दत्ता निवासी जार्जटाउन ने मकान लेने की बात कही। मकान खरीदने से पहले एक एग्रीमेंट तैयार हुआ। एग्रीमेंट के समय 30 लाख रुपये दिए गए। 24 नवंबर 2020 को आरोपी उसे रजिस्ट्री ऑफिस ले गए। बिना कागज पढ़वाए धोखाधड़ी करते हुए कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिया।

जबरन पेपरों पर साइन करा लिए

साथ ही दस और बीस लाख के दो चेक दिए। अनुज का आरोप है कि कुछ दिन बाद साजिश के तहत उनके व पत्नी के नाम झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर दोनों को जेल भेजवा दिया गया। उसका भाई आकाश पाल नैनी जेल में मिलने आया। तब पता चला कि उनके मकान का ताला अशोक कुमार पाल, संदीप दत्ता व 6-7 अज्ञात लोगों ने आकर तोड़ दिया और घर में जबरदस्ती घुस गए हैं।

अब मकान उन लोगों के कब्जे में है। इन दिनों पति-पत्नी दोनों जेल में हैं। उन्होंने जेल से गुहार लगाई तो केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button