उत्तर प्रदेश

Historical Bharat Milap will take place in Mau today | मऊ में आज होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप: एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बैठक कर संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश – Mau News

मऊ में रविवार की रात में ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल जाते हैं। नगर के शाही मस्जिद के सामने होने वाला भरत मिलाप का यह आयोजन बहुत संवेदनशील माना जाता है। इसकी तैयारी पुलिस और प्रशासन

.

नगर पालिका कार्यालय के बगल में स्थित शाही कटरा के मैदान में मुगल काल से चलती आ रही भरत मिलाप के इस परंपरा को आज भी यहाँ के लोगों ने संभाल कर रखा है। भरत मिलाप के इस परंपरा को गंगा जमुनी तहजीब का दर्जा दिया गया है। यही कारण है कि इस आयोजन के दौरान यहाँ दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहते हैं।

अगर बात की जाए सुरक्षा व्यवस्था की तो यह भी अपने आप में एकदम अनोखा माना जाता है। यहाँ मस्जिद के चारों तरफ पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवानों की थ्री लेयर में तैनाती की जाती है। इसके पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सभी तैयारियों में एसपी इलामारन जी. ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। रविवार की शाम को कोतवाली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी किया गया।

एसपी इलामारन जी ने सबसे पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और यहाँ पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शाही मस्जिद के चारों तरफ देखा और शाही मैदान का भी अवलोकन किया। रविवार की देर शाम नगर कोतवाली परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसपी ने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार, नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button