Elderly woman bitten by dog | बुजुर्ग महिला को कुत्तें ने काटा: अलीगंज में महिला पर स्ट्रीट डॉग ने किया हमला, नगर निगम में शिकायत दर्ज – Lucknow News

शहर में स्ट्रीट डॉग का खौफ बढ़ता जा रहा है। अलीगंज इलाके में 104 साल की महिला को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है। इस मामले में नगर निगम में शिकायत दर्ज हुई है। महिला का भाव राव देवरस अस्पताल में इलाज कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घ
.
अलीगंज के बड़ा चांदगंज में 104 वर्षीय राम वती परिवारीजनों के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह कमरे की सफाई करने के बाद दरवाजे पर बैठकर कूड़ा बाहर निकाल रही थीं। इसी बीच दो स्ट्रीट डॉग एक अन्य डॉग को दौड़ाते हुए वहां पहुंच गए। दोनों डॉग को देखकर दहशत में आया युवक भागने लगा। इसी बीच लड़ते हुए तीनों डॉग बुजुर्ग के पास पहुंचे और हमला कर दिया।
महिला के बाएं हाथ में लगी चोट
बताया जा रहा है कि कुत्तों ने महिला के बाएं हाथ में चोट पहुंचाई है। उनके हाथ में 15 टांके लगाए गए जब जाकर खून रोका जा सका। वहीं पास लगे कैमरे में हमले की पूरी घटना कैद हो गई।
हर महीने से 500 से ज्यादा मामले अस्पताल पहुंच रहे
शहर में हर महीने कम से कम 500 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जब कुत्तों के काटने से कोई न कोई घायल होता है। नगर निगम में भी पिछले दिनों शिकायतें बढ़ी है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद वहां टीम भेजी जाएगी। शहर में लगातार नसबंदी का अभियान चलाया जा रहा है। करीब 70 हजार कुत्तों की नसबंदी की गई है।