Dussehra celebrated with great pomp in Shalimar One World, Lucknow | लखनऊ के शालीमार वन वर्ल्ड में धूमधाम से मना दशहरा: बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए – Lucknow News

शालीमार वनवर्ल्ड विस्टा में भव्य दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
.
इस पावन अवसर पर भक्तों ने माता दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। लोगों ने पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शालीमार विष्टा दुर्गा पूजा महोत्सव में उपस्थित लोग
आयोजन के दौरान भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, आरती और प्रसाद वितरण में सक्रियता दिखाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

दुर्गा पूजा में उपस्थित महिलाएं
शनिवार को दुर्गा विसर्जन के साथ भव्य उत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालु माँ दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना किए। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
शालिमार वनवर्ल्ड विस्टा के निवासियों और आयोजकों ने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।