49th procession of Maa Bhagwati took place in Sambhal | संभल में निकली मां भगवती की 49वीं शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, स्वचलित झांकियां; दिल्ली-मेरठ के अखाड़े हुए शामिल – Sambhal News

संभल में मां भगवती की 49वीं भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली, मेरठ, बदायूं, मुरादाबाद, कासगंज के विभिन्न अखाड़े और एटा की स्वचलित झांकियां शामिल हुई। मां भगवती का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा तो बैंडबाजों की धुन पर माँ भगवती का गुणगान
.
भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा सुदामा के पैर धोते हुए, पंचवटी में मां सीता के द्वारा रावण रावण को भिक्षा देने एवं राम मंदिर दृश्य की झांकी के अलावा दिल्ली के कलाकारों द्वारा महारास, शिवअघोरी तांडव, मां कालिका विराट अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
झाकियों की तीन तस्वीरे देखिए


सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर आज शुक्रवार को जनपद संभल की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र में माँ भगवती की 49वीं विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, शोभायात्रा में माँ भगवती का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, मैंथा उद्योगपति आशुतोष रस्तोगी, विवेक गोयल, कपिल सिंघल, सत्यप्रकाश, नीरज रस्तोगी ने माँ भगवती का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मार्ग पर कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
संभल के आर्य समाज रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ और छंगामल कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, मौहल्ला ठेर, घंटाघर टंडन तिराहा, चक्की का पाठ, शुक्ला मार्केट होते हुए डाकखाना रोड़ पर पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ माँ भगवती की आरती कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से महामंत्री विवेक गोयल, नवनीत कुमार, अतुल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, आलेश गुप्ता, हीरालाल मिश्रा, अभिनव माथुर, प्रतीक गुप्ता, विजय चंद्रा, मयंक गुप्ता, पलाश शर्मा, मनोज मित्तल, अमित अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहें।

झांकी ने मोहा लोगों का मन शोभायात्रा में मुख्य रुप से चूहे पर गणेशजी भगवान विष्णु, बालाजी दरबार, वृंदावन का प्रेम मंदिर, वासुदेव कृष्ण, अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला, संपूर्ण राम दरबार की झांकी, माँ काली के दर्शन आदि किए। दिल्ली के कलाकारों द्वारा महारास, मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा बाहुबली हनुमान जी, मेरठ-बदायूं महादेव आर्ट ग्रुप के द्वारा रक्तबीज वध, महामाई की होली, माँ काली का विराट अखाड़ा आदि अखाड़ों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, सीओ संभल अनुज चौधरी, सीओ असमोली आलोक सिद्धू, इंस्पेक्टर संभल अनुज तोमर, इंस्पेक्टर नखासा गजेंद्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल को लगाया गया।

1976 में हुई थी शुरुआत संभल के प्रसिद्ध आढ़ती स्व. प्रेमशंकर अग्रवाल के अथक प्रयासों से वर्ष 1976 में माँ भगवती की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ था। उस समय बैंड बाजे के साथ माँ भगवती की एक झांकी निकाली गई थी। उसके बाद शोभायात्रा का रूप बदलता गया और शोभायात्रा बड़ी होती गई। माँ दुर्गा की विशाल शोभा यात्रा आज संभल का मुख्य आयोजन है। शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
