E-rickshaws will run with color coding in Raebareli | रायबरेली में कलर कोडिंग के साथ चलेंगे ई-रिक्शा: 6 जोन में बाटा गया शहर, जाम को देखते हुए किया जा रहा प्रयास – Raibareli News

रायबरेली में यातायात विभाग एक नए प्रयोग के साथ जाम के झाम को कम करने की कोशिश करने जा रहा है। रायबरेली के मुख्य स्थान पर लगातार भीषण जाम लग जाने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। रायबरेली पुलिस जाम के झाम को समाप्त करने के लिए एक प्रयास शु
.
एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने यातायात सीओ को निर्देश देते हुए बताया कि व्यवस्थाओं में कुछ तब्दीली कर दी जाए। रायबरेली से लेकर शहर तक में तकरीबन डेढ़ से 2000 ऑटो ई रिक्शा और टेंपो संचालित हो रहे हैं। जिन टेंपो ऑटो और ई रिक्शा में अलग-अलग रूटों के लिए अलग-अलग कलर कोडिंग कर यह निर्धारित किया जा सके कि यह ऑटो या टेंपो या ई-रिक्शा इस रोड पर चलेगा। इसके लिए उन्होंने रायबरेली जिले को 6 जोनो में डिवाइड कर दिया है।
रूट चार्ट को 6 भागों में किया गया डिवाइड
यातायात सीओ अमित सिंह ने बताया कि यातायात माह चल रहा है। जिसको देखते हुए यातायात नियमों से संबंधित नियम और कानून को आम जनता को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं रायबरेली शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए ई-रिक्शा ऑटो व टेंपो के लिए कलर कोडिंग का निर्देश देते हुए उनके रूट चार्ट को 6 भागों में डिवाइड कर दिया गया है।
जिसको लेकर रायबरेली पुलिस प्रशासन ने पूरा नक्शा बना लिया है। इस मामले को लेकर अब व्यापार संगठनों से बैठक होने के बाद इसका इंप्लीमेंट किया जाएगा। जिससे रायबरेली शहर के लोगों को जाम के जाम से निजात मिल सके।