उत्तर प्रदेश

BHU lit up with the light of lamps | दीपों की रोशनी से जगमगाया BHU: छात्रों में मिलकर मनाया दीपोत्सव,रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे हजारों स्टूडेंट – Varanasi News

दीवाली से पहले धर्म की नगरी काशी में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। विश्वविद्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैम्पस के सड़कों के साथ ही तमाम डिपार्टमेंट और संकायों में हजारों दीप जलाए गए। छात्र-छात्राओं ने दीपों के जरिए अलग- अलग स्

.

देखें तस्वीर

दीपों से लिया जय श्रीराम।

कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे हजारों स्टूडेंट्स।

कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे हजारों स्टूडेंट्स।

प्रभु राम एवं अन्य रंग-बिरंगी रंगोली की दिखी झलक

कला संकाय की छात्राओं ने रंगबिरंगी रंगोलिया भी बनाईं। इसमें प्रभु राम की भी झलक देखने को मिल रही है। रंगोली को विभिन्न रंगों से एक सुंदर रूप देने के साथ उन्हें दीपों से भी सजाया गया। कला संकाय की छात्राओं ने 35 रंगोलियां अलग-अलग प्रकार की तैयार की।

छात्रों में दिखा उत्साह, सेल्फी लेकर मनाई खुशी

  • बीएचयू की छात्रा नेहा ने बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा इस उत्सव में शामिल होकर। हम सभी एक साथ इस उत्सव को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कला संकाय की इमारत को खूबसूरती से सजाया गया है। इसे देखकर बड़ा अच्छा लग रहा है। साथ ही रंगबिरंगी रंगोलियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
  • इस दीप उत्सव में शामिल बीएचयू के छात्र मयंक ने कहा कि यह पहली बार है जब हम विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। हमें काफी अच्छा लग रहा है। सब जगह रंग बिरंगी लाइटें लगी हैं। रंग-बिरंगे रंगोली बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह माहौल दिल को छू गया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button