Muslim workers organized Jalebi party on BJP’s victory | BJP की जीत पर मुस्लिम कार्यकर्ताओं की जलेबी पार्टी: मुरादाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जीत का जश्न; ढोल-नगाड़ों पर थिरके – Moradabad News

मुरादाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जलेबी पार्टी कर जीत का जश्न मनाया।
मुरादाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने जलेबी पार्टी मनाई। हरियाणा में पार्टी को मिली जीत पर खुशी मनाते हुए मुस्लिम कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। इस दौरान भाजपाइयों ने एक-दूसरे को जलेबी भी खिलाईं।
.
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। नतीजे आते ही भाजपा ने इस पर जश्न मनाया। मुरादाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने अनूठे अंदाज में जीत का जश्न मनाया। मुलगपुरा में जीआईसी के पास इकट्ठा हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर डांस किया।
हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने जलेबी पार्टी की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जलेबी खिलाईं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने इस जीत को यादगार बनाने के लिए और राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को जवाब देते हुए जलेबी पार्टी मना डाली। बता दें कि हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी का जलेबी को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में रहा है।