Gandhi Jayanti is being celebrated with great pomp in Meerut | मेरठ में धूमधाम से मनाई जा रही गांधी जयंती: एडीजी ने महापुरुषों के चित्रों पर किया माल्यार्पण – Meerut News

मेरठ में धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मेरठ के पुलिस, प्रशासनिक दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। रामधुन गूंजी और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अ
.
एडीजी डीके ठाकुर ने बांटा मिष्ठान्न
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर इन महापुरूषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। एडीजी ने सभी को महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।

शहीद स्मारक में किया गया माल्यार्पण
डीएम दीपक मीणा के निर्देशन में सुबह गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मार्ग में चौक/चौराहे पर महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। स्कूली बच्चों स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी का उमंग और उत्साह उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। शहीद स्मारक पहुंच कर जिलाधिकारी ने देश के अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

शहर में सुबह निकाली गई प्रभात फेरी

डीएम दीपक मीणा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण