Woman dies under suspicious circumstances in Mainpuri | मैनपुरी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: भाई ने हत्या का लगाया आरोप, बोला- जीजा अक्सर बहन को प्रताड़ित करता था – Mainpuri News

मैनपुरी में शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के घर की महिलाओं को छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पर उन लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी को मारपीट कर ह
.
यहां के रहने वाले सुखबीर पुत्र ज्ञान सिंह की 32 वर्षीय पत्नी निधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। महिला के भाई लोदीपुर थाना बेवर के निवासी अतुल ने आरोप लगाते हुए बताया उसने अपनी बहन निधि की शादी नगला तारा निवासी सुखबीर पुत्र ज्ञान सिंह के साथ 9 वर्ष पूर्व अपने समर्थ के हिसाब से दान दहेज देकर संपन्न की थी।
भाई ने बताया कि मेरी बहन के तीन बच्चे हैं। जिसमें ईशान 5 वर्ष, सम्मिक 3 वर्ष और 1 वर्ष की बेटी शानवी है। उसकी बहन का पति सुखबीर उसकी बहन को प्रताड़ित कर मारपीट किया करता था। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। आज शाम उसके जीजा सुखबीर ने उसकी बहन निधि की मारपीट करते हुए हत्या कर दी और उसके शव को सिंपैथी दिखाने के लिए गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल ले गया। जहां से कुछ देर बाद ही लेकर घर लौट आया और घर के आंगन में डालकर मायके पक्ष के सभी पुरुष घर छोड़कर भाग गए। घर में केवल महिलाएं ही शेष हैं।
किशनी थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि सूचना मिली थी कुसमरा चौकी क्षेत्र के नगला तारा में महिला की मौत हुई है। जांच मे प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। पोस्टमॉर्टम और पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
