उत्तर प्रदेश

Sultanpur robbery- one lakh prize money lost | सुल्तानपुर डकैती-एक लाख का इनामी ढेर: उन्नाव में STF ने घेरा, जवाबी फायरिंग में मारी गोली – Unnao News

सुल्तानपुर में हाल ही में ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती की घटना में शामिल एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सुबह के समय अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहागढ़ा में हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी क

.

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के एक ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती की वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए STF (स्पेशल टास्क फोर्स) को सक्रिय किया। घटना में शामिल बचे एक लाख के कई इनामी फरार है।।सूत्रों से मिली जानकारी के बाद STF और उन्नाव पुलिस ने मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की और सूचना मिली कि अचलगंज थाना क्षेत्र में आरोपी कुलुहागढ़ा क्षेत्र में छिपा हुआ है।

जैसे ही पुलिस टीम ने कुलुहागढ़ा क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की सूचना पाई, उन्होंने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपी ने खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां जिला अस्पताल में मौत हो गई।

अमेठी निवासी के नाम से हुई पहचान मुठभेड़ में मारे गए आरोपी की पहचान अमेठी निवासी अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो धर्मराज सिंह का पुत्र है। घायल होने के बाद अनुज को उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर अपडेट हो रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button