विंध्याचल धाम पहुंचे धर्मेंद्र यादव:माफिया मठाधीश वाले बयान पर बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया

सपा नेता और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। अखिलेश यादव के माफिया मठाधीश बयान से लोगों की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराज नहीं है। जिन पर यह बात मैच कर रहा है उन्हें बुरा लग रहा। विंध्याचल धाम में पहुंचे धर्मेंद्र यादव ने मां विंध्यवासिनी का सविधि दर्शन-पूजन किया। धाम परिसर में विराजमान देवी-देवताओं का दर्शन कर नमन किया। माँ से कृपा बनाये रखने की कामना की। बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से कोई नाराज नहीं इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए माफिया मठाधीश बयान को लेकर कहा कि कोई नाराज नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया। हो सकता हैं जिस पर यह बात मैच कर रही है। उसको ज्यादा बुरा लग रहा है। यूपी के 10 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि सपा इंडिया गठबंधन ऐतिहासिक जीत तय करने वाला है। मझवा विधानसभा सीट पर सपा या कांग्रेस कौन लड़ेगा, इस पर कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय करेंगे। कहा- उपचुनाव में इंडिया गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। अभी लोकसभा के चुनाव में जो परिणाम आए हैं, निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। उपचुनाव में भी इंडिया गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा।