wall collapsed due to storm in barabanki | बाराबंकी में आंधी से गिरी दीवार: डेढ़ साल के बच्चे की मलबे में दबकर मौत, घायल बाबा को कराया गया भर्ती – Sirauligauspur (Ramnagar) News

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बाराबंकी जनपद के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में आधी पानी ने कहर ढाया। यहां तेज आंधी में कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के गांव हसीपुर का है।
.
बताया जाता है कि दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बरारत होने लगी। जिसके चलते गांव के जयराम के घर कर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे उनका बेटा प्रिंस( 2) दब गया। जब तक लोग उसे निकाल पाते तबतक उसकी मौत हो गई।
जबकि मलबे के नीचे दबने से बच्चे के बाबा राधेश्याम भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली बदोसराय के उपनिरीक्षक सालिक राय मौकै पर पंहुचे। उन्होंने बच्चे के शव को निलवाया। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गम्भीर रूप से घायल राधेश्याम को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।