उत्तर प्रदेश

Uncontrolled car hits toll booth | अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टोल बूथ में टक्कर: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा ,बाल बाल बचा टोल कर्मी – Mathura News

हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा में एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी घु12स गई। हादसे में टोल प्लाजा में बैठा कर्मी बाल बाल बच गया। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

.

जाबरा टोल प्लाजा पर हुई घटना

ग्रेटर नोएडा आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां जाबरा टोल प्लाजा पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो कर टोल बूथ में घुस गई। जिस समय पिकअप गाड़ी टोल बूथ में घुसी उस समय वहां एक कर्मचारी बैठा हुआ था।

हादसे से बचाता टोल कर्मी

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ़ जा रही गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाज़ा पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और टोल बूथ से टकरा गई। जिसमें टोल बूथ पर बैठा कर्मचारी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक-परिचालक को हिरासत में ले लिया। वही गाड़ी की टक्कर मारने वाली घटना टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी केमरे में क़ैद हो गई। जिसमें टोल कर्मचारी बाल-बाल बचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

हादसे के बाद टोल बूथ में घुसी गाड़ी

हादसे के बाद टोल बूथ में घुसी गाड़ी

12 सेकेंड में उड़े टोल बूथ के परखच्चे

12 सेकंड के हादसे के सामने आए CCTV वीडियो में एक थार गाड़ी निकलती है। इसके ठीक पीछे आ रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस जाती है। जिससे टोल बूथ के परखच्चे उड़ जाते हैं। अचानक हुए हादसे से वहां बैठा कर्मचारी भी सकते में आ जाता है। हादसे के बाद उठकर टोल बूथ से बाहर दौड़ पड़ता है।

हादसे के कारण टोल बूथ के परखच्चे उड़ गए हैं

हादसे के कारण टोल बूथ के परखच्चे उड़ गए हैं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button