उत्तर प्रदेश

President gave Shanti Swaroop Bhatnagar to Dr. Pragya Yadav | डाॅ प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति ने दिया शांति स्वरूप भटनागर: कुलपति डॉ प्रतिभा गोयल ने कहा- डॉ प्रज्ञा यादव छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी – Ayodhya News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाॅ प्रज्ञा यादव को शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाॅ प्रज्ञा यादव को शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है। वे कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के टीम में शामिल रही। जिसके उपलक्ष्य में उन्हें यह पुरस्कार मि

.

विश्वविद्यालय से उन्होंने बीएससी एवं एमएससी की पढ़ाई करने के उपरांत दो वर्ष की फेलोशिप स्टडी के लिए अमेरिका चली गई। वर्तमान में भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में वैज्ञानिक के रूप में सेवा प्रदान कर रही है।

वैज्ञानिक डाॅ प्रज्ञा ध्रुव यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र ने राष्ट्रीय फलक पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों में डाॅ प्रज्ञा भी शामिल रही। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। इन्हें शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय को गर्व है। डाॅ0 प्रज्ञा यादव को सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button