उत्तर प्रदेश

Meerut was hit by cold wave for the second consecutive day in the state | यूपी में सबसे ठंडा रहा मेरठ, टूटा रिकॉर्ड: 9.1°C पहुंचा पारा, गोरखपुर में भी रात सर्द; ग्रेटर नोएडा रहा सबसे प्रदूषित – Meerut News

यूपी में लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9.1°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गोरखपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया। बरेली तीसरा सबसे ठंडा शह

.

सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ में शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर मेरठ का अधिकतम तापमान 27.7°C और न्यूनतम तापमान 9.1°C रिकॉर्ड किया गया।

बताया कि शुक्रवार को पहाड़ों पर प​श्चिमी विक्षोभ के स​क्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। तीन दिसंबर तक एक ओर प​पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। एक साथ जल्दी दो प​​पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मैदानी इलाकों में3 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी।

सबसे कम तापमान वाले 6 शहर

शहर तापमान (न्यूनतम)
मेरठ 9.1 °C
बरेली 10.9 °C
गोरखपुर 10.2 °C
झांसी 10.5 °C
लखनऊ 11.4 °C
प्रयागराज 11.6°C

ग्रेटर नोएडा प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर

वेस्ट यूपी में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI शाम 7 बजे तक 269 दर्ज किया गया। दूसरा सबसे प्रदूषित शहर नोएडा रहा। यहां का AQI 258 रिकार्ड किया गया। जबकि 244 AQI के साथ गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा।

यूपी के 6 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

शहर AQI
गाजियाबाद 244
नोएडा 258
ग्रेटर नोएडा 269
खुर्जा 205
लखनऊ 233

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button