Agra’s sports businessman died in an accident | आगरा के स्पोर्ट कारोबारी की हादसे में मौत: एक्सप्रेस-वे पर हुआ एक्सीडेंट, कर्मचारी की भी मौत – Agra News

आगरा के सदर बाजार में रौनक स्पोर्ट के नाम से दुकान है। दुकान को हेमंत सलूजा और उनके बड़े भाई का बेटा रौनक सलूजा संभालते हैं। हेमंत के बडे़ भाई अरुण का देहांत हो चुका है। बताया गया है कि मंगलवार को सदर बाजार बंद होने के चलते रौनक सुबह करीब 4 बजे अपनी स
.
उसने पहले नौलक्खा से अपने कर्मचारी विकास को अपने साथ लिया। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के बल्देव के पास रौनक की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रौनक के कर्मचारी विकास की मौके पर मौत हो गई।
कार से दूर मिला शव रौनक के रिश्तेदारों ने बताया कि जहां पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां से कुछ दूर पर रौनक का शव मिला। माना जा रहा है कि हादसे के बाद रौनक ठीक था। वो अपने कर्मचारी की मदद मांग रहा था, तभी उसे किसी अन्य वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। उसके दोनों पैर बुरी तरह से कुचले हुए हैं।
रो-रो कर बुरा हाल रौनक के चाचा ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उनकी भतीजी का फोन आया कि भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद सब लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदर बाजार के व्यापारी भी मृतक के घर पहुंच गए हैं।
कुछ माह पहले भी डूबने से बचा था हादसे में जान गंवाने वाला रौनक सलूजा कुछ माह पहले भी एक हादसे में बचा था। उस समय रौनक अपने दोस्तों के साथ बटेश्वर गया था। जहां पर रौनक व इसका दोस्त यमुना में डूब गया था। रौनक तो किसी तरह से बचा गया था, लेकिन दोस्त डूब गया था।