उत्तर प्रदेश

Fertilizer shortage increased in Lalitpur | ललितपुर में खाद की किल्लत बढ़ी: ठंड में देर रात तक लग रहीं कतारें, महिला किसान भी खाद के लिए पहुंची – Lalitpur News

ललितपुर। जिले में खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। किसानों को खाद के लिए रात-रात भर सहकारी समितियों के सामने लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि किसानों को खाद मिलने में हो रही देरी के कारण उनका गुस्सा फूट पड़ा और कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए

.

बिरधा समिति पर रातभर लाइन में लगे किसान

ग्राम बिरधा स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर से खाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन रात 9:30 बजे तक खाद खत्म हो गई और सहकारी समिति बंद हो गई। कई किसान बिना खाद के ही लौट गए। किसानों ने इस स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग की निंदा की।

जखौरा में पॉस मशीन खराब होने से वितरण बाधित

वहीं, कस्बा जखौरा स्थित सहकारी समिति में पॉस मशीन खराब हो जाने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। किसानों ने घंटों इंतजार किया, जिसके बाद शाम को मशीन ठीक करके खाद का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों में गहरा आक्रोश देखा गया।

महिलाओं का डीएम आवास तक प्रदर्शन

खाद नहीं मिलने से परेशान कई महिला किसानों ने जिलाधिकारी के आवास तक पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं आरोप लगा रही थीं कि उन्हें सचिव द्वारा रात में खाद के लिए लाइन में लगाने के लिए बुलाया जा रहा है, जो उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने जिलाधिकारी से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

जाखलौन में सचिव से विवाद

जाखलौन में भी किसानों का गुस्सा फूटा। किसानों ने सुबह से सहकारी समिति पर खाद के लिए इंतजार किया, लेकिन सचिव अशोक पटेल 9 बजे तक नहीं पहुंचे। इसके बाद किसानों का आक्रोश भड़क उठा और वे सचिव के घर पहुंचे, जहां उनका विवाद हुआ। इसके बाद सचिव ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का प्रदर्शन

कृषि संकट को लेकर किसान यूनियन के नेता कीरत बाबा की अगुवाई में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि उन्हें उचित समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने खाद की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button