A tempo full of passengers overturned in Mathura | मथुरा में सवारियों से भरा टेंपो पलटा: कोकिलावन दर्शन के लिए जा रहे थे; चार की हालत नाजुक – Mathura News

मथुरा जिले के बरसाना के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गोवर्धन से कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहा एक टेंपो अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे की वजह सामने आए कुत्ते को बचाने का प्रयास बताई जा रही है। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप स
.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, टेंपो सवारियां लेकर शनिदेव मंदिर जा रहा था। बरसाना के समीप अचानक एक कुत्ता टेंपो के सामने आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठे यात्रियों में से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और टेंपो को सीधा कर दबे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में सुखदेवी पत्नी रामजीलाल, निवासी पलसो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अन्य तीन घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल सुखदेवी के बेटे ने बताया कि उनकी मां शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। टेंपो में कुल पांच से छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्री बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन की अपील
पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर सतर्कता से वाहन चलाएं और जानवरों को बचाने के प्रयास में अपनी तथा अन्य की जान जोखिम में न डालें। घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।