उत्तर प्रदेश

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh reached Vindhyachal Dham | विंध्याचल धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: माता के दरबार में टेका माथा, विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने की आगवानी – Mirzapur News

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बीती रात आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे। उनका स्वागत नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने प्रसाद स्वरूप चुनरी पहनाकर किया। माता के दरबार में स्वतन्त्र देव सिंह ने सविधि दर्शन पूजन कर नमन वंदन कि

.

आदि शक्ति माता विंध्यवासिनी में अटूट श्रद्धा भक्ति रखने वाले स्वतंत्रदेव सिंह बांदा में संगठन के पदाधिकारी चन्द्र शेखर के माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। वाराणसी जाते समय रास्ते में अपना गृह जनपद और माता रानी का दरबार पड़ने पर उनका वाहन मां के दरबार की ओर मुड़ गया।

माता विंध्यवासिनी का किया दर्शन

रात में अचानक कैबिनेट मंत्री के आगमन पर धाम निवासी नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने उनकी आगवानी की। अतिथि गृह में स्वागत सत्कार किया। मां के धाम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन कर पत्र पुष्प अर्पित करते हुए नमन करते हुए प्रार्थना किया।

पूजन अर्चन पं. चित्रसेन मिश्र ने कराया। विंध्य धाम मन्दिर परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं का परिक्रमा कर दर्शन पूजन किया। रात के अंधेरे में जगमगा रहे विंध्य कॉरिडोर की आभा देख माता विंध्यवासिनी को पुनः स्मरण कर नमन किया। दर्शन पूजन के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button