Dr. Udita Tyagi met the Police Commissioner | डॉ उदिता त्यागी ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात: कहा – विश्व धर्म संसद के अतिथियों की सुरक्षा को मजाक न समझे पुलिस, गाजियाबाद में धर्म संसद का स्थान बदला – Ghaziabad News
वर्ल्ड रिलीजियस कन्वेंशन अर्थात विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी ने आज गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा से वार्ता करके पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये पर अपना विरोध दर्ज कराया। कौशाम्बी थाने से भेजे गए नोटिस का लिखित में उत्तर दिया। प
.
28 अक्टूबर 2024 को एक पत्र के माघ्यम से सूचित किया गया था कि यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन के तत्वावधान में 17,18 व 19 दिसम्बर 2024 को शिवशक्ति धाम डासना जिला गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है।
अब दूसरे स्थान पर धर्म संसद
उदिता त्यागी ने कहा कुछ अपरिहार्य कारणों से हमे अब स्थान में परिवर्तन करना पड़ रहा है। अब यह कार्यक्रम इन्ही दिनांक पर गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित रैडिसन ब्लू होटल में किया जाएगा।इस पत्र के जबाब में कौशांबी थानाध्यक्ष प्रकाश द्वारा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 15 नबम्वर 2024 को प्राप्त हुआ। जिसमें थानाध्यक्ष कौशाम्बी द्वारा हमसे 21 बिन्दुओ के माध्यम से जानकारी मांगी गई है।
केंद्र और राज्य सरकार ने इस आयोजन की गम्भीरता और महत्व को ना समझते हुए कौशाम्बी थानाध्यक्ष को इस मामले को देखने का आदेश दिया। यह बहुत निराशाजनक है और यह हमारे विदेशी अतिथियों से जुड़ी उनकी व्यक्तिगत जानकारी है, जो कि हम थाना स्तर पर उपलब्ध नही करा सकते है। इस पत्र मे कुल 21 बिन्दु हैं जिसमे 14 बिन्दु अतिथियों से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी है।
और 7 बिन्दुओं मे हमारी संस्था से जुड़े सवाल पूछे गये है। पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा ने डॉ उदिता त्यागी को इस विषय में अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया।
यह मुख्य बिंदु हैं
- यह सब विदेशी महमानों से जुडी जानकारी है जो कि केंद्र, राज्य सरकार के उच्च अधिकारी या आपके द्वारा आधिकारिक रूप से मांगे जाने पर उपलब्ध कराई जायेगी ताकि उस जानकारी की गोपनीयता की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।
- वर्तमान युग मे संचार क्रांति के दौर में हम ऐसी बहुत ही बातों को जान और समझ पा रहे हैं जिन्हें जानना और समझना कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल था। आज संचार माध्यमों पर उपलब्ध ज्ञान के भंडार के कारण हम सभी धर्मों और मानव समुदायों की मानसिकता और उनके लक्ष्यों को अच्छी तरह से जान और समझ सकते हैं। इसी कारण आज हम इस्लाम और इस्लाम के जिहाद को बहुत बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
- यह एक अति महत्वपूर्ण आयोजन है जो विश्व इतिहास में अपनी जगह बनाने वाला है। इस आयोजन में विश्व के अनेक देशों से विभिन्न धार्मिक समुदायो से सम्बंधित अनेक ऐसे धर्मगुरु और बुद्धिंजीवी भाग लेने आ रहे हैं जो अपने प्राणों की परवाह न करते हुए इस्लामिक जिहाद से सम्पूर्ण विश्व और मानवता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
- यह 5 दिवसीय आयोजन इस्लामिक भिशिका जहाद को समझने एवं दुनिया को उसकी विभीश्किा समझाने का भगीरथ प्रयास है।
- कार्यक्रम में आने वाले सभी वक्ताओ को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है कि इस सम्मेलन मे केवल इस्लामिक जिहाद और उसके संपूर्ण मानवता पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।किसी भी वक्ता को इस्लाम सहित किसी अन्य धर्म के रीति रिवाज के विषय मे बात नही की जायेगी, यदि कोई वक्ता इस प्रकार की टीका टिप्पणी करेगा तो उसे वही रोक दिया जायेगा।
- कार्यक्रम के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मदद मांगी गई है। सुरक्षा हेतु इसके अतिरिक्त हमारा कोई बाउंसर या गार्ड वहां नहीं होगा। हमारे स्वंय सेवक एवं कुछ डाक्टर आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता हेतु कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेगे।
- कार्यक्रम को पहले शिवशक्ति धाम डासना में किया जाना था, 4 अक्टूबर 2024 को शिवशक्ति धाम डासना पर जिहादियों द्वारा किये गए हमले के उपरांत यह तय किया गया कि अब विश्व धर्म संसद में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा को देखते हुए यह आयोजन कौशाम्बी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया जाए।