8 lakh rupees stolen by breaking the lock of a house in Prayagraj | प्रयागराज में घर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी: घरवाले शादी में शामिल होने गए थे, लौटने पर हुई जानकारी – Prayagraj (Allahabad) News

आज शादी से परिवार वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई।
प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी कोतवाली अंतर्गत गंगोत्री नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला खोलकर चोरी डेढ़ लाख नकदी समेत करीब 8 लाख के सोने चांदी के जेवरात, कपड़े एवं अन्य सामान उठा ले गए। आज शादी से परिवार वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई।
.
यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी जोधन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय जय नारायण विश्वकर्मा एसपीडीडब्ल्यू डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। इस समय वह रिटायर्ड हो गए हैं। उन्होंने नैनी कोतवाली क्षेत्र के बसंत का पूरा, चाका, गंगोत्री नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। जोधन विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम को वह अपने परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए पत्नी एवं बच्चों के साथ नैनी सीओडी रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में चले गए थे। घर में ताला बंद था।
आज विदाई के बाद जब वापस घर लौटे तो घर के मेन गेट का ताला खुला मिला। अंदर के दो कमरों का ताला भी खोला गया था। अंदर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए कैस के अलावा 6.50 लाख रुपए के जेवरात, कपड़े एवं अन्य सामान गायब थे। जेवर में सोने के झुमके तीन जोड़ी, तीन लाकेट, नाक की कील, दो जें टस अंगूठी, एक सोने की जंजीर, चांदी की छागल, कमर बंद ढाई साै ग्राम चांदी, दो जोड़ी पायल, चांदी के चुल्ले हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके पोते का मुंडन होने वाला था। उसी के लिए गहने कुछ बनवाए गए थे। कपड़े लाए गए थे। उन्हें शक है कि किसी परिचित या जानने वाले ने ही चोरी की है, क्योकि ताले तोड़े नहीं बल्कि खोले गए हैं।



