उत्तर प्रदेश
The stars of the sky descended on Arail Ghat | अरैल और संगम घाट पर उतरे आसमान के सितारे: देव दीपावली पर नगर निगम की तरफ से मना दीपोत्सव – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज का अरैल घाट शुक्रवार को दीपों से ऐसा रौशन हुआ, कि लगा जैसे आसमान के सितारे घाट पर ही उतर आए हो। नगर निगम की तरफ से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जा रहे देव दीपावली के मौके पर भव्य आयोजन नैनी के अरैल घाट पर हुआ। जहां सवा लाख दीपों को शहरि
.
संगम और मौजगिरी घाट पर भी दिखा बेहतरीन नजारा
देव दीपावली का बेहतरीन नजारा संगम और यमुना बैंक रोड स्थित मौजगिरी घाट पर भी लोगों को देखने को मिला। महापौर गणेश केसरवानी ने भी मौजगिरी घाट पहुंच कर देव दीपावली पर दीप जलाए। इसके साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने दीपदान किया। संगम तट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया।
फोटो में देखते हैं देव दीपावली की झलक










