Dev Deepawali being celebrated in Noida Worship is done by pouring the water of holy places in the pond and lighting it by lighting a lamp. | नोएडा में मनाई जा रही देव दीपावली: पवित्र धामों का जल कुंड में डालकर कर रहे पूजा , दीप दान कर किया प्रकाश – Noida (Gautambudh Nagar) News

ये चित्र नोएडा के सेक्टर-34 अलावरी अपार्टमेंट का है। यहां कुंड में दीप जलाकर दे व दीपावली मनाते लोग।
सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में स्थित कुंड में पवित्र चारों धाम रामेश्वरम पुरी, जगन्नाथ, बद्रीनाथ ,
.
कुंड में दीपक प्रवाहित करते लोग
जिससे श्रद्धालु हिंदुओं के प्रमुख त्योहार देव दीपावली,कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया। साथ ही गुरु पर्व भी मनाया गया। इस कार्य में जगन्नाथ सेवा संघ सेक्टर 34 का भी पूर्ण सहयोग रहा। इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आरती एवं पूजा अर्चना करते हुए कुंड में दीपदान किया गया। शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में भी दे व दीपावली मनाई जा रही है।

हाथ में दीपक लेकर देव दीपावली मनाती महिलाएं
21 हजार दीप किए जाएंगे प्रज्वलित
नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-33ए में दीपोत्सव मनाने जा रहा है। यहां 21 हजार दीपक को जलाया जाएगा। इसके अलावा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के बच्चों के लिए यहां कई प्रकार की प्रतियोगिता होंगेी। प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रही है।