Brijesh Pathak said in Ghaziabad- BJP will win on all seats | गाजियाबाद में बृजेश पाठक बोले-सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी: पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए वोट की अपील की – Ghaziabad News

ये तस्वीर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की है।
गाजियाबाद सदर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अकबरपुर बहरामपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने सभा को संबोधित किया साथ ही बोले कि हम अपने सहयोगियों के साथ 9 में से 9 सीट जीतेंगे। गाजियाबाद से
.
अकबरपुर में प्रचार करने आये थे
गाजियाबाद में हो रहे सदर सीट के उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनसभा को संबोधित करने अकबरपुर बहरामपुर में आए। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। सड़कों पर सैलाब उमड़ रहा है। गाजियाबाद की जनता का सम्मान है। मोदी की जनकल्याण योजनाओं ने जन-जन का विश्वास जीता है। उत्तर प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर जनता सराहना कर रही है।
सबका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ही श्रेष्ट शासन दे सकती है। सारी जनता ने सभी जाति धर्म संप्रदाय से उठकर संजीव शर्मा को जीतने का मन बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। लोगों का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा है। 9 में से 9 सीट भारतीय जनता पार्टी और उसका गठबंधन जीतेगा। प्रदूषण को लेकर जो हो सकता है हम वह कर रहे हैं।