उत्तर प्रदेश

A girl created a ruckus at a wedding ceremony in Bijnor | बिजनौर में शादी समारोह में युवती ने काटा हंगामा: बोली-शादी से दो दिन पहले चला गया था विदेश, अब रचा रहा दूसरी शादी – Bijnor News

बिजनौर के अफजलगढ़ इलाके में एक शादी समारोह हंगामे में बदल गया। एक महिला ने शादी समारोह में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि उसका रिश्ता दो साल पहले युवक के साथ तय हुआ था, शादी से पहले वह सऊदी अरब चला गया था। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने

.

दरअसल पूरा मामला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के मोहल्ला जैनुल आबेदीन के रहने वाले इलियास अहमद ने अपने बेटे मोहम्मद शमशाद का रिश्ता दो साल पहले गांव शेरगढ़ निवासी समीम अहमद की बेटी समरीन जहां के साथ तय किया था।

शादी से दो दिन पहले चल गया विदेश

दुल्हन पक्ष शादी की तैयारी पूरी कर बारात की व्यवस्था में लग गया था। शादी से दो दिन पहले दुल्हा मोहम्मद शमशाद अपने परिजनों को बिना बताए विदेश चला गया। इसके बाद लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच में मुकदमे बाजी शुरू हो गई थी। कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों का क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। लेकिन लड़की पक्ष ने समझौता मानने से इनकार कर दिया था।

लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच आज भी न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन है। लड़के के पिता इलियास अहमद ने दो साल बाद अपने बेटे मोहम्मद शमशाद का रिश्ता नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी समी अहमद की पुत्री शाहीन के साथ तय कर दिया था। 4 दिन पहले लड़के मोहम्मद शमशाद का निकाह शाहीन के साथ हो गया था।

दुल्हन के विदाई की चल रही थी तैयारी

रविवार को नगर के एक बैंकेट हाल में दुल्हन शाहीन परवीन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक दुल्हे के मंच पर एक बुरखे में युवती समरीन जहां ने हंगामा शुरू कर दूल्हे के साथ कहासुनी शुरू कर मारपीट पर उतारू हो गई। अचानक दुल्हे के साथ एक युवती द्वारा मारपीट की घटना से बैंकट हाल में अफरातफरी मच गई। जिसमें दुल्हे के साथ मारपीट करने वाली समरीन जहां घायल हो गई।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। उधर थानाध्यक्ष योगेश चौधरी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button