उत्तर प्रदेश

Couple consumed poison due to family dispute in Mau | मऊ में पारिवारिक कलह में दंपति ने खाया जहर: पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर – Mau News

मऊ में पारिवारिक कलह के बीच आपसी झगड़े के बाद दंपति ने जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी

.

आपको बता दें, यह पूरा मामला थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत काछी कला गांव का है। यहां पर शुक्रवार की शाम रमेश (45) और चंदा (38) ने आपसी विवाद के बाद जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपति की कुल 3 संतान हैं। जिसमें दो लड़का और एक लड़की है। सभी गांव में स्थित अपने निजी मकान में रहते है।

इधर मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सक ने चंदा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने बताया कि अगर कुछ देर में हालत सुधार नहीं हुआ, तो रेफर कर दिया।

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। इसी के साथ पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अब महिला के शव का शनिवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button