उत्तर प्रदेश

Ram came home, ISKCON decorated with lamps | घर आए राम, दीपों से सजा इस्कॉन: दीपावली पर 5100 दीप जलाए गए, मंगला आरती में झूमे श्रद्धालु – Kanpur News

दीपोत्सव के दौरान सजा राम दरबार

भगवान राम के अयोध्या से वापस लौटने पर बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर में राम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंंदिर में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर 5100 दीप जला कर उनका स्वागत किया गया।

.

रंगोली में भगवान राम सीता की बनाई गई रंगोली

रत्नों से जड़ित प्रतिमाओं को सजाया गया

दीपावली के मौके पर इस्कॉन मंदिर में दीपोत्सव का अयोजन किया गया। इस दौरान 5100 दीपों के जगमग होने पर माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम से पूर्व माता मंगला काली की आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव समर्पित किया।

दीपावली के विशेष मौके पर जानकी वल्लभ, लक्ष्मण, भगवान हनुमान के सुंदर विग्रहों को विशेष रत्न जड़ित पोशाक से सजाया गया। साथ ही श्री राधा माधव व गौर निताई के श्रंगार ने आयोजन में आए भक्तों को आकर्षित किया। शाम 4 बजे से मंदिर में युग-धर्म हरि नाम कीर्तन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

रंगोली रही विशेष आकर्षण का केंद्र

मृदंग, करताल वाद्य यंत्रों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र व श्री रामचंद्र को समर्पित वैष्णव गीतों से मंदिर में आए श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे। मंदिर में सीता रामचंद्र भगवान की रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दीपोत्सव के आखिर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button