उत्तर प्रदेश

Rape victim’s mother pleaded to SP for justice | दुष्कर्म-पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार: बोली-सादे कागज पर नाबालिग का पुलिस ने अंगूठा लगवाया, धमकाकर दिलाया बयान; खुलेआम घूम रहा आरोपी – Mirzapur News

मिर्जापुर की पड़री पुलिस की कार्यशैली से परेशान दुष्कर्म पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही हैं। नारी निकेतन में बंद 15 वर्षीय बेटी गर्भवती है। जबकि दुष्कर्म का आरोपी खुले आम घूम रहा है। परेशान मां ने पड़री पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लग

.

महिला का आरोप है कि उसके शिकायत पत्र को दर किनार कर नाबालिग बिटिया से पुलिस ने तहरीर लिखवाया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के वक्त पीड़िता की मां को न बुलाकर उसकी चाची को खड़ा कराया गया। पीड़िता को डरा धमकाकर मनचाहा बयान पुलिस की मिली भगत से कराया गया। सादे कागज पर पुत्री का हस्ताक्षर कराकर दुष्कर्म के मामले में स्थानीय पुलिस लीपा पोती कर रही है। सोनभद्र नारी निकेतन में रखी बालिका के गर्भवती होने की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

दो वर्षों से कर रहा था शोषण पीड़िता की मां ने बताया 14 जून की रात वह घर के बाहर मड़ई में सो रही थी। बिटिया घर के अन्दर अकेली सो रही थी। रात करीब 2:30 बजे नींद खुली तो वह घर के अन्दर पानी पीने गई तो देखा आरोपी जबरन बिटिया के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था। मेरे शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बिटिया ने बताया कि वह शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बना रहा है।

वह थाने पर शिकायत दर्ज कराने गई तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों को 15 जून 2024 को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया गया। इसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष पड़री विजयशंकर सिंह ने फोन करके एफआईआर दर्ज करने के लिए बुलाया। थाने पहुचने पर थानाध्यक्ष ने नाबालिग पुत्री का अंगूठा निशान कागज पर लेकर छोड़ दिया और कहा- तुम्हारा एफआईआर दर्ज हो जाएगा।

बिटिया को डरा धमकाकर कराया बयान थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने पुत्री के अंगूठा निशान लगे कागज का गलत ढंग से प्रयोग कर नाबालिग की ओर से 25 जून को मामला दर्ज किया। विवेचक विजय कुमार यादव आरोपियों के प्रभाव में आकर अकेली बिटिया को डरा धमकाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। निरंतर मामले की लीपा पोती का प्रयास किया जा रहा है।

नारी निकेतन से 13 सितम्बर को बिटिया के गर्भवती होने की जानकारी मोबाइल से दी गई। माँ ने आरोपी और दोषी पुलिस जनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग एसपी से की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने न्याय का भरोसा दिया है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button