उत्तर प्रदेश

Constable suspended on complaint of illicit relationship | अवैध संबंधों की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड: अलीगढ़ में जमालपुर चौकी में तैनात था सिपाही, महिला के पति ने की थी शिकायत – Aligarh News

महिला से अवैध संबंध रखने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

अलीगढ़ में महिला से अवैध संबंध रखने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला के पति ने उसे अपने घर में रंगे हाथों पकड़ लिया था और फिर हंगामा कर दिया था। उसने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की थी और कार्रवाई की मांग की थी।

.

हंगामा होने के बाद यह मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा था, जिसके बाद एसएसपी संजीव सुमन ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है और चौकी से भी हटा दिया है। इसके साथ ही सारे प्रकरण की जांच भी की जा रही है। जिसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

चौकी में शिकायत लेकर आई थी महिला

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जमालपुर चौकी निवासी एक व्यक्ति सेल्स की प्राइवेट नौकरी करता है। जिसके कारण वह आए दिन शहर के बाहर आता जाता है। कुछ दिन पहले उसका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी पुलिस चौकी में शिकायत लेकर आर्इ थी।

इस दौरान महिला का संपर्क चौकी में तैनात सिपाही प्रवेश कुमार से हो गया था। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। जब महिला का पति घर पर नहीं रहता था तो सिपाही उसके घर पहुंच जाता था और आए दिन उससे मिलने लगा। इसी बीच सिपाही के आने जाने की खबर महिला के पति को भी हो गई थी। जिसके बाद उसने नजर रखनी शुरू की।

रंगे हाथों पकड़ने के बाद हुआ हंगामा

महिला के पति को इस बात की जानकारी हो गई थी कि उसके पीछे सिपाही लगातार उसके घर आता है और उसकी पत्नी से मिलता है। जिसके कारण वह लगातार उसकी रेकी कर रहा था और करवा चौथ के दिन भी 20 अक्टूबर को रेकी की। जैसे ही सिपाही उसके घर पहुंचा, युवक भी आ गया।

सिपाही को अपने घर में देखकर युवक ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया और तत्काल सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने इस मामल में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button