उत्तर प्रदेश

There will be no problem of buses during the festival | त्योहार पर नहीं होगी बसों की दिक्कत: मेरठ रोडवेज दीवाली पर बढ़ाएगा बसों और फेरों की संख्या – Meerut News

त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे बसों के फेरे

दीवाली पर लोगों को मेरठ से बाहर जाने के लिए बसों की परेशानी नहीं होगी। मेरठ रोडवेज ने बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। यूपी रोडवेज ने तमाम रूट्स पर त्योहारों के दौरान बसों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी की है। मेरठ में सोहराब गेट बस अड्डा और भैंसाली बस

.

28 अक्टूबर से लागू होगी व्यवस्था

मेरठ में सोहराब गेट बस अड्‌डे के एआरएम आसिफ ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर हर बार की तरह इस बार भी परिवहन विभाग ने तमाम तरह की तैयारियां की है। इसको लेकर बसों की अतिरिक्त संख्या के साथ-साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। 28 अक्टूबर से बसें और फेरे बढ़ाएंगे। पंचदिवसीय पर्व तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।

लखनऊ, प्रयागराज, उत्तराखंड तक बढ़ेंगी बसें त्योहार पर मेरठ डिपो से हर रूट पर चलने वाली बसों के फेरे और संख्या बढ़ेगी। बरेली के लिए अभी 21 गाड़ी चल रही हैं ये 30 होंगी। आगरा के 22 गाड़ी चल रही हैं 34 होंगी। अलीगढ़ के लिए 10 बसें और बढ़ेंगी। मुरादाबाद के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह कानपुर रूट पर 2 बसें चल रही हैं ये 6 की जाएंगी। प्रयागराज के लिए 1 बस चल रही है यहां 4 बसें चलेंगी। लखनऊ के लिए 5 बसों को बढ़ाकर 12 किया जाएगा। गोरखपुर में 4 बसें चल रही हैं इस रूट पर 10 बसें चलाई जाएंगी। हलद्वारनी के लिए 7 से 10 बसें की जाएंगी। टनकपुर रूट पर 2, रामनगर के लिए 3, लखीमपुर के लिए 1 बस बढ़ाई जाएगी। आनंद बिहार से भी बसें बढ़ाई जाएंगी। दिल्ली से रिषिकेश की बस के फेरे 7 से 8 किए जांएंगे। इसी तरह बुलंदशहर रूट पर चलने वाली बसों के 3 फेरे बढ़ेंगे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button