Bareilly Canter crushed bike riding wife husband died returning home | बरेली में बाइक सवार पति-पत्नी को कैंटर ने कुचला: दशहरा में घूम फिरकर घर लौट रहे थे, पत्नी के सामने पति ने दम तोड़ा – Bareilly News

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में दशहरा का पर्व परिवार के साथ मनाने के बाद पत्नी के साथ लौट रहे बाइक सवार युवक को कैंटर ने कुचल दिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। साथ ही बाइक पर बैठी पत्नी टक्कर के चलते उछल कर खेती में जा गिरी।
.
पत्नी के सामने उसके पति की मौत हो गई। वह अपने पति को बचा भी नहीं पाई। घायल पत्नी ने इसकी जानकारी परिवार को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरौली कस्बा के रहने वाला 30 वर्षीय उत्कर्ष बरेली के सौ फुटा पर रहता था।
उत्कर्ष के ताऊ योगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वह आज सुबह दशहरा पर्व मना कर अपने घर बरेली वापस आ रहा था। इसी बीच आंवला थाना क्षेत्र के खटेटा गांव के पास उसे दूध भरे कैंटर ने टक्कर मार दी।
जिससे उसकी पत्नी पिंकी उछल कर दूर खंती में जा गिरी। जबकि वह कैंटर के नीचे आ गया और कैंटर से कूचर कर उसकी मौके पर मौत हो गई। पिंकी ने अपने मोबाइल फोन से इसकी जानकारी परिवार को दी।