उत्तर प्रदेश

9 cases are registered against AMU student leader Zaid | एएमयू के छात्रनेता जैद पर दर्ज हैं 9 मुकदमें: पिछले साल भी हुआ था गिरफ्तार, छात्रों ने रोक ली थी पुलिस की गाड़ी; चकमा देकर हो गया था फरार – Aligarh News

2022 के एक मामले में जैद को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रनेता जैद शेरवानी को पुलिस ने 2022 में हुए गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार किया है। एएमयू के एक छात्र ने ही सिविल लाइंस थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जैद भी नामजद है और उस पर सारे मामले की साजिश रचने

.

इस मामले के साथ ही छात्रनेता जैद शेरवानी का विवादों से पुराना नाता रहा है और उसके ऊपर 9 और नामजद मुकदमें दर्ज हैं। इन सभी मामलों की विवेचना चल रही है। जैद एएमयू से 2017 में उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है। इसके अलावा वह एएमयू कैबिनेट का मेंबर है और वर्तमान में यूनिवर्सिटी से पीएचडी का स्कॉलर है। जिसके चलते उसे छात्रों का पूरा समर्थन रहता है।

अगस्त 2022 के हुआ था मुकदमा

एएमयू कैंपस के अंदर 6 अगस्त 2022 को गोलीकांड हुआ था। जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। जिसके बाद एसजेड हॉल के छात्र फरहान अली ने तहरीद देते हुए 7 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें मयंक, सकलैन, अनस, सलमान, रितिक काला और जैद शेरवानी को नामजद किया गया था।

हमले के समय जैद मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन जैद पर आरोप है कि उसने ही यह हमला कराया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

पिछले साल पुलिस को दे दिया था चकमा

सितंबर 2023 को कोर्ट ने एएमयू के छात्र नेता फरहान जुबैरी के एनबीडब्ल्यू जारी किए थे। जिसके बाद पुलिस फरहान को गिरफ्तार करने गई थी। तभी उन्हें वहां जैद भी नजर आ गया था और पुलिस ने उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जब छात्रों को यह बात पता चली तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था।

छात्रों ने दोदपुर के पास पुलिस की गाड़ी ही रोक ली थी और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे थे। इस दौरान प्रॉक्टर टीम भी मौके पर पहुंची थी और छात्रों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन भीड़ और हंगामे के बीच सारे मामले का फायदा उठाते हुए जैद शेरवारी मौके से गायब हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

प्रॉक्टर को सूचना देकर गई थी पुलिस

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमोला निवासी एएमयू के छात्र नेता जैद शेरवानी के खिलाफ कोर्ट ने एलबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह शमशाद मार्केट के आसपास घूम रहा है।

चूंकि जैद छात्र नेता है और उसे छात्रों का समर्थन है, इसलिए पुलिस ने पहले प्रॉक्टोरियल टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शमशाद मार्केट से ही जैद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और कैंपस के दोनों गेट बंद कर दिए। हालांकि देर रात तक टीम छात्रों को समझाने का प्रयास करती रही।

विरोध को देखते हुए फोर्स एलर्ट

जैद शेरवानी की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया और अन्य छात्रों को एकत्रित होने की सूचना भेजी जाने लगी। वहीं दोनों गेट को तत्काल बंद कर दिया गया। देखते ही देखते कैंपस के अंदर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित होने लगे। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एएमयू के बाबा-ए-सैयद और सेच्युरी गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पीएसी बल को भी तैनात कर दिया गया है, जिससे कि माहौल न बिगड़े और शहर की शांति बनी रहे। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह छात्रों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी जाए।

एसपी सिटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छात्र की गिरफ्तारी हुई है। एएमयू की संवेदनशीलता को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। हर एक गतविधि पर पुलिस की नजर है। शहर की कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button