उत्तर प्रदेश

There will be diversion due to Barawafat | बारावफात के चलते रहेगा रूट डायवर्जन: झंडेवाला पार्क से ऐशबाग ईदगाह तक निकलेगा जुलूस; सुबह 7 बजे से ये रास्ते रहेंगे बंद – Lucknow News

लखनऊ में 12वीं रवि-उल-अव्वल (बारावफात) का जुलूस सोमवार को निकाला जाएगा। चन्द्र दर्शन के हिसाब से जुलूस तय होता है। इस अवसर पर झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से सुबह 10 बजे मदहे-सहाबा का जुलूस शुरू होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्ख

.

जिसके चलते 7 बजे से जुलूस की खत्म होने तक डायवर्जन रहेगा। कुछ ऐसे रास्ते होंगे जो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

  • कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से आने वाला ट्रैफिक मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक चौक/मेडिकल कॉलेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • नक्खास तिराहे से ट्रैफिक नादान महल रोड/टुड़ियागंज की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक गिरधारी सिंह इंटर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की तरफ सामान्य ट्रैफिक का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य ट्रैफिक रकाबगंज पुल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • पोस्ट ऑफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य ट्रैफिक रकाबगंज पुल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक नाका/ मेडिकल कॉलेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, अमीनाबाद चौराहा से कोई भी ट्रैफिक झण्डे वाले पार्क की तरफ आवाजाही नहीं कर सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग, अशोक लाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की तरफ नही जा सकेगा। यह ट्रैफिक पुल के नीचे से मोती नगर, भूसामंडी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जा सकेगा, बल्कि यह ट्रैफिक बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की तरफ से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज जाने वाला ट्रैफिक हैदरगंज की तरफ नही जा सकेगा। यह ट्रैफिक मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई भी ट्रैफिक ऐशबाग ईदगाह की तरफ नही जा सकेगा। यह ट्रैफिक मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नही आ जा सकेगा। यह ट्रैफिक नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक बांसमंडी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

प्रतिबंधित रास्तों में जन-सामान्य की इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित रास्तों पर भी एम्बुलेंस, शव वाहन, स्कूली वाहन, फायर सर्विस इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस कार्यक्रम के दौरान निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 9454505155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button