I prayed for prosperity by performing Aarti of Gomti in Lucknow | लखनऊ में गोमती की आरती कर मांगी खुशहाली: श्रीमनकामेश्वर मन्दिर की महंत देव्या गिरी ने की पूजा – Lucknow News

गोमती की आरती करतीं महंत देव्या गिरी
राजधानी स्थित श्रीमनकामेश्वर मठ-मन्दिर की महंत देव्या गिरी की अगुवाई में डालीगंज के गोमती तट पर उपवन घाट पर श्रावणी पूर्णिमा की आरती की गई। इस अवसर पर पेड़ों को भी राखी बांधी गई।
.
श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर के तत्वाधान में हर महीने पूर्णिमा की आरती के क्रम में रविवार को श्रावणी पूर्णिमा पर विशेष आरती आयोजित की गई। महंत देव्यागिरी महाराज के नेतृत्व में उपवन घाट पर बने 11 वेदियों से आरती की गई। आरती के दौरान घंटों और शंख ध्वनि से गोमती तट गुंजायमान हो गया। आरती से पूर्व गौरजा गिरी ने वैदिक मंत्रों से विधि-विधान से पूजन कराया।
गोमती की आरती करतीं महंत देव्या गिरी
मंदिर की प्रमुख सेवादार उपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादार मुकेश गुप्ता, सुनीता, नीतू, दुर्वासा और अन्य भक्तों ने घाट की सफाई की और दीयों की रंगोली सजाई। आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर देव्या गिरी ने कहा कि रक्षाबंधन पर बांधी जाने वाली राखी केवल एक धागा नहीं है, बल्कि इसका गहरा महत्व है। राखी बांधने वाले प्रत्येक भाई को अपनी बहन की रक्षा का दायित्व ग्रहण करना चाहिए। इससे समाज में लड़कियों और महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों में कमी आएगी। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।