Acharya sisters tied Rakhi to SSB soldiers deployed on the border | सीमा पर तैनात एसएसबी-जवानों को आचार्य बहनों ने बांधी राखी: देश की सुरक्षा का वचन मांगा, बोलीं- इससे उनका मनोबल और अधिक सशक्त होगा – Shrawasti News

श्रावस्ती जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान 24 घंटे खुली सरहद की निगरानी करते हैं। भाई बहन के त्यौहार रक्षा बंधन पर सैनिकों को अपने बहन की कमी महसूस ना हो। इसके लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्र की एकल अभियान की संस्था की आचार्य बह
.
अमरेन्द्र कुमार वरुण, SSB कार्यवाहक कमान्डेंट ने सीमावर्ती क्षेत्रों की एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों का स्वागत करते हुए कहा की “रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। “देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते है। जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौट पाते है । इस पहल के माध्यम से उन्हें न केवल परिवार से जुड़ाव का अहसास होता है।बल्कि उन्हें और ज्यादा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इस अवसर पर एकल अभियान की आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते कहा कि यह रक्षा सूत्र जवानों के मनोबल को और अधिक सशक्त करेगा।
एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने अधिकरियों एवं जवानों के कलाइयों पर रक्षा सूत्र बाधा और देश की सुरक्षा का वचन मांगा। भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और उनके साथ देश की सुरक्षा का भरोसा दिया। आचार्य बहनों ने जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और उनके द्वारा देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे अतुलनीय प्रयासों की सराहना की।
