उत्तर प्रदेश

meerut news meerut crime meerut crime news lover’s mother stabbed to death with a knife | 3 दिन पहले बना ली थी हत्या की प्लानिंग: मेरठ में प्रेमी की मां को चाकू से गोदकर मार डाला, अरेस्ट – Meerut News

मेरठ के मंगलपांडे नगर में नौकरानी सोनी ने दूसरी नौकरानी दीपाली को चाकू से गोदकर मार डाला। दीपाली के बेटे विक्रम के सोनी से अवैध संबंध थे। दीपाली इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। शुक्रवार रात को एकता पार्क के पास रोड पर दो

.

सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि दीपाली (40) घरों में काम करती थी। हत्या को अंजाम देने वाली सोनी 30 साल की है। मृतका दीपाली के बेटे विक्रम के सोनी से अवैध संबंध थे। दीपाली इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सोनी के पास चाकू था। एकता पार्क के पास बीच रोड पर ही सोनी ने दीपाली को चाकू से गोदकर मार डाला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सोनी को पकड़ लिया। सोनी की शादी हो चुकी है लेकिन वह पति के साथ नहीं रहती है। उसका विक्रम से अफेयर होने पर मां दीपाली इसका विरोध करती थी। हत्यारोपी सोनी से पूछताछ की जा रही है।

दीपाली फाइल फोटो

मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी गया हलदर जेल चुंगी के पास राजीव गांधी नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पत्नी दीपा उर्फ दीपाली घरों में सफाई करती थी। परिवार में विक्रम (21) विपुल (19) प्रियंका (18) और रिया (16) हैं। विक्रम और विपुल दोनों मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे दीपा मंगलपांडे नगर में घरों में सफाई का काम खत्म करने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में एकता पार्क के गेट के सामने सोनी पत्नी अमर सिंह निवासी राजीव गांधी नगर मिल गई। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद सोनी ने दीपा पर चाकू से वार कर दिया। दीपा ने एकता पार्क के गेट में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन सोनी ने कई ​​​​वार कर दिए। दीपा की मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड सूबेदार सिंह की की सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारोपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोनी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

हत्यारोपी सोनी

हत्यारोपी सोनी

बदनाम करती थी, मार डाला सोनी दो बच्चों के साथ राजीव गांधी नगर में किराए के मकान में रह रही थी। विवाद के चलते पति अमर सिंह से उसका संबंध खत्म हो गया था। इसके बाद सोनी का दीपाली के बेटे से प्रेम संबंध हो गया। परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। दीपाली और सोनी के बीच इसको लेकर कई बार लड़ाई हुई। सोनी ने पुलिस को बताया कि दीपाली उसको बदनाम करती थी।

गमगीन परिजन

गमगीन परिजन

तीन दिन पहले खरीदा था चाकू पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सोनी ने तीन दिन पहले चाकू दुकान से खरीदा था। दीपाली की बातों से तंग आकर उसने हत्या करने की ठान ली थी। तीन दिन से वह चाकू लेकर हत्या करने की फिराक में थी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button