उत्तर प्रदेश

Congressmen took out a march on Constitution Day in Auraiya | औरैया में संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने की पदयात्रा: प्रस्तावना की प्रतियां बांटीं, शपथ ग्रहण के साथ हुई विचार गोष्ठी – Auraiya News

संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने औरैया के सुभाष चौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर संविधान की शपथ ली गई और उसके बाद नगर में पदयात्रा निकालकर संविधान प्रस्तावना की प्रतियां वितर

.

संविधान की सुरक्षा पर जोर विचार गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद ब्रजकिशोर पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सबसे ताकतवर है, जो देश के सभी नागरिकों के हकों और अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के समय में संवैधानिक संस्थाओं में कमजोरी आई है, जिससे आम आदमी के अधिकारों पर गंभीर संकट आ गया है। पांडे ने संविधान की रक्षा को अपनी जान से भी अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से एकजुट रहने की अपील की।

इस मौके पर औरैया शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र गोयल, वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ गुप्ता, के सी उपाध्याय, रामानंद चौबे, प्रवीण गुप्ता, अशोक शर्मा, अशोक अग्रवाल, लाल सिंह नायक, विपिन मिश्रा, मृत्युंजय वर्मा लाली, अरविंद बाजपेई, राज नारायण त्रिपाठी, सैयद अरशद, इरफान, चांद बाबू, आसिफ, विजय कुमार, शहनवाज समेत अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद थे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button