Flag day was celebrated at BKT police station in Lucknow | लखनऊ के BKT थाने में झंडा दिवस मनाया: इंस्पेक्टर ने झंडे के महत्व पर प्रकाश डाला, जवानों की वर्दी पर पुलिस झंडा लगाया – Lucknow News

BKT थाने में परेड का आयोजन किया गया।
लखनऊ के BKT थाने में शनिवार को झण्डा दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी दी। साथ ही इंस्पेक्टर ने झंडे के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस महानिदेशक का संदेश भी पुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया गया।
.
बीकेटी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों की वर्दी पर पुलिस झंडा लगाया। इस अवसर पर झंडा फहराया गया। पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी भी दी। इस दौरान परेड का आयोजन किया गया।
पुलिस महानिदेशक का संदेश भी पुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया गया।
पुलिस झंडा दिवस का इतिहास
इंस्पेक्टर ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने वर्ष 1952 में 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह दिन पुलिस के लिए ऐतिहासिक है, जो हमें देश सेवा एवं लोक सेवा के क्षेत्र में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य परायणता के लिए प्रेरित करता है। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का प्रथम ‘राज्य पुलिस बल’ है।
साफ सफाई कर दिया स्वक्षता का संदेश

झंडा दिवस के बैज पुलिसकर्मियों को लगाए गए।
इस दौरान इंस्पेक्टर ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई। झंडा दिवस मनाने के लिए थाना परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही झंडा दिवस के बैज पुलिसकर्मियों को लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने बड़े धूमधाम से झंडा दिवस मनाया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों भी मौजूद रहे।