उत्तर प्रदेश

Car collided with the divider of Yamuna Expressway, driver died | यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत: मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, तेज रफ्तार के कारण हुई अनियंत्रित – Mathura News

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया।

.

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 124 के पास तेज रफ्तार एक कार UP15 CZ 8045 आगरा की तरफ जा रही थी। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक फंस गया। गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

मेरठ के रहने वाले थे चालक

जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में कार के पूरी तरह पर परखच्चे उड़ गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि चालक का नाम अमन वर्मा पुत्र श्याम सिंह है। वह घाट थाना परतापुर जिला मेरठ के रहने वाले थे।

उनके पास से मिले कागजों से उनकी शिनाख्त हुई। परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button